सर्वोदय मंडल के बारे में

मुंबई सर्वोदय मंडल

गांधी बुक सेंटर

299 ताड़देव रोड, नाना चौक,

मुंबई-400007, भारत

दूरध्वनि : 91-22-2387 2061 फॅक्स : 91-22-2200 8292


हेतु, उद्देश एवं गतिविधिया !

मुंबई सर्वोदय मंडल / गांधी बुक सेंटर एक विशिष्ट धर्मादाय गांधीवादी प्रतिष्ठान है, जिससे कई उल्लेखनीय गांधीवादी व्यक्तित्व जुड़े रहें। इस प्रतिष्ठान द्वारा विभिन्न सृजनात्मकत गतिविधिया! आयोजित की जाती हैं जिनमें सेमिनार, कार्यशालाएं, गोष्ठियां, युवा शिविर आदि का समावेश है। इनके माध्यम से गांधी, विनोबा जयप्रकाश के विचारों के प्रचार-प्रसार की सार्थक कोशिश की जाती है।


वेबसाइट :

गांधीजी के बारे में संपूर्ण जानकारी : www.mkgandhi.org

महात्मा गांधी के विचारों, उपदेशों, जीवन और कार्यों के संकलन, संपादन और प्रस्तृतिकरण में हमने विशेष प्रयास किए जिसका परिणाम आप इस वेबसाइट में देख सकते है


शामिल विषय :

गांधी विचार दृष्टी जीवनी सूक्तिया! लेख पुस्तकें और सी.डी. तस्वीरें गांधी जर्नल चर्चा-समुह वर्तमान समय में गांधी संबंध सूत्र बधाई कार्ड समकालीन समाचार ऑन लाइन पुस्तकें तथा और बहुत कुछ.....

शोधार्थियों, बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं तथा विद्यार्थीयों के लिए यह एक विस्तृत साइट है। साथ ही गांधी, अहिंसा, शांति तथा समस्याओं के समाधान हेतु अनेक स्रोतों की जानकारी इस साइट पर उपलब्ध है। इसका निर्माण अलाभकारी गांधी प्रतिष्ठान द्वारा किया गया है


गांधी-साहित्य प्रचार :

श्रेष्ठ मानवमूल्यों की स्थापना तथा नैतिक आचरण के स्तर पर शिक्षित जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर गांधी, विनोबा सर्वोदय की पुस्तकों की प्रदर्शनी और बिवी का आयोजन स्कूल, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया जाता है। जिससे ये विचार विशाल बहुजन समाज तक पहुचे सकें।

इसके अलावा हम - वैचारिक नवजागरण हेतु श्री अरविंद, स्वामी विवेकानंद, स्वामी चिन्मयानेद, जे. कृष्णमूर्ति आदि विभूतियों के साहित्य का भी प्रचार-प्रसार एवं बिवी करते है। जिससे आम आदमी तक उनके आध्यात्मिक विचार सहज ही पहुच सकें।


शांति कार्य :

शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना का विकास करने के लिए हम लगातार प्रयत्नशील रहते है। इसके लिए हम शांति-सद्भावना यात्रा का आयोजन करते है। परमाणु अत्र मुक्त विश्व, अहिंसा, सांप्रदायिक सद्भाप तथा विश्वशांति हेतु बड़े पैमाने पर हम सामूहिक जुलूसों का आयोजन भी करते है।


युवा शिविर :

गांधीवादी विचारदृष्टी की स्थापना के लिए दूर देहाती इलाकों में विद्यार्थीयों के शिविर आयोजित किए जाते है। सामाजिक जागरण, राष्टींय एकता तथा अन्य गांधीवादी मूल्यों की समझ और मानव समुदाय की बेहतरी के लिए इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना, इन शिविरों का उद्देश होता है।


ग्रामीण उत्पादनों का प्रचार :

खादी, शहद, साबुन, चर्मउत्पादों, तेल आदि ग्रामीण उत्पादों के प्रचार बिक्री को प्रोत्साहित करना हमारा एक मुख्य उद्देश है। इससे ग्रामीण स्वरोजगार तथा ग्रामीण युवाओं में आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न होता है जिससे रोजगार की तलाश में शहरों की ओर युवाओंकी भीड़ में कमी आती है।

गांधी बुक सेंटर, गांधी साहित्य छायाचित्रों की प्राप्ति का महत्वपूर्ण एवं समृद्ध स्रोत है।